मनीषा के भाई सिद्धार्थ ने की शादी
मनीषा कोइराला के भी सिद्धार्थ कोइराला ने विवाह कर लिया है. उन्होंने अपनी पसंद की लड़की और लंबे समय से उनकी दोस्त रही युलिया वेकितोवा से शादी की है. युलिया कजाकिस्तान की रहने वाली है.
इस समारोह में मनीषा कोइराला के साथ राजा ज्ञानेन्द्र और उनकी पत्नी रानी कोमल भी मौजूद थे. इस सबकी मौजूदगी ही इस समारोह की शान बढ़ा रही थी.
सिध्हार्थ ने पूरे नेपाली तरीके से विवाह किया है. इसमें उन्होंने नेपाली पोषक ही पहनी थी और उनकी पत्नी भी नेपाली लिबास में नज़र आयीं.
इस से पहले सिद्धार्थ बोलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए. उनकी फ़िल्म फन, और अनवर बॉक्स ऑफिस में कुछ कमाल नहीं कर पाई.
हमारी और से भी सिद्धार्थ और युलिया को बहुत बहुत बधाई.


Click it and Unblock the Notifications