पहली बार बिकनी में नहीं: श्वेता साल्वे

श्वेता ने फोन पर चर्चा करते हुए बताया, "मैं सिर्फ साड़ी नहीं पहनती। 'मैग्जीम' के लिए मैंने पहली बार बिकनी में फोटो शूट नहीं कराए हैं। असल में मैं ऐसी ही हूं।"
उल्लेखनीय है कि सोनी टीवी के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में अपने नृत्य से दर्शकों का दिल चुराने वाली श्वेता की तुलना माधुरी दीक्षित से की जा रही थी।
इन दिनों धर्मेश दर्शन की फिल्म 'भंवरा' में मुख्य भूमिका निभा रहीं श्वेता इसे अपने करियर की शुरुआत मानती हैं। अपने लिए खास तरह के किरदार की मांग करना अभी वह सही नहीं समझतीं।
'भंवरा' आज के युवाओं की बागी प्रवृत्ति पर आधारित एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें टीवी कलाकार एजाज खान, मानव गोहिल और संगीता घोष भी हैं।
'उस्तादों के उस्ताद' और 'नच ले वे विद सरोज खान' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकीं श्वेता मानती हैं कि रियलिटी शो में खुद को साबित करने का मौका मिलता है लेकिन धारावाहिकों में ऐसा नहीं हो पाता।
उल्लेखनीय है कि श्वेता 'हिप-हिप हुर्रे', 'किटी पार्टी', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' और 'लिपस्टिक' जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications