..................... Shubhangi-Karan's Cold War | शुभांगी-करण का छत्तीस का आंकडा - Hindi Filmibeat

शुभांगी-करण का छत्तीस का आंकडा

By Staff

Shubhangi of Kasturi TV Show
करण पटेल और शुभांगी आत्रे की टीवी शो कस्तूरी में भले ही रोमांटिक जोडी़ हो लेकिन सही बात यह है कि परदे के पीछे उन दोनो के बीच छत्तीस का आंकडा है और वे एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं। यहां तक कि एक पुरस्कार समारोह में शुभांगी को डांस का कार्यक्रम पेश करना था लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि उसके साथ करण पटेल नाचेंगे तो उसने नाचने से ही मना कर दिया। इस पर बेचारे करण को अकेले ही स्टेज में नाचना पडा।

बताया जाता है कि शुभांगी और करण के बीच कस्तूरी की शूटिंग के पहले ही दिन से संबंध खराब हो गये थे। शुभांगी के अनुसार करण ने शूटिंग के दौरान उससे अभद्र व्यवहार किया था। लेकिन वह पूरी तरह से व्यावसायिक है, इसलिए शूटिंग के समय वह अपनी नाराज़गी छिपा देती है लेकिन शूटिंग समाप्त हो जाने के बाद वह करण से बात करना भी पसंद नहीं करती।

दूसरी तरफ करण का कहना है कि शुभांगी को उसके बारे में गलतफहमी हो गई, लेकिन यह उसकी मर्जी है कि वह उससे अच्छे संबंध रखे या नहीं। अब शुभांगी इस बारे में क्या सोचती है, यह तो वही जाने, लेकिन छोटे परदे की इतनी अच्छी जोडी़ आपस में इतना बैर रखती है, ये जानकर हैरानी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X