पहले काम फिर रोमांस: श्रीति झा

By Staff

Shreeti Jha
नाइन एक्स पर चलने वाले टीवी शो जिया जले में मुख्य भूमिका करने वाली श्रीति झा इसकी शूटिंग में बेहद व्यस्त रहती है और वह इससे खुश रहती है. दूसरी टीवी अभिनेत्रियों की तरह वह प्यार रोमांस को ज्यादा महत्व नहीं देती है. उसके लिए पहले काम फिर रोमांस है.

श्रीति का कहना है कि उसे अपने ही काम से फुरसत नहीं मिलती कि वह किसी से रोमांस कर सके. सेट पर रोमांस उसे पसंद नहीं है. उसका मानना है कि किसी से प्यार करना बिल्कुल व्यक्तिगत मामला है. इसका प्रचार करना और सबके सामने खुलकर प्यार करना पसंद नहीं है. हालांकि उसकी जिंदगी में अभी तक कोई नहीं आया है लेकिन अगर कोई आया भी तो वह सबके सामने प्यार की हरकतें नहीं करेगी.

बालीवुड में श्रीति नागेश कुकुनूर, सुधीर मिश्रा, श्रेयश तलपडे और विशाल भारद्वाज के साथ काम करने की इच्छुक है. वह रितिक रोशन की बहुत बडी प्रशंसिका है. 22 वर्षीय श्रीति झा ने अभिनय में कैरियर के बारे में कभी नहीं सोचा था. वह तो थियेटर की प्रोफेसर बनना चाहती थी. लेकिन फिर उसे अहसास हुआ कि वह अभिनय को बेहद प्यार करती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X