..................... I want to become like Mallika | मल्लिका शेरावत की तरह बनना चाहती हूं - Hindi Filmibeat

'मै मल्लिका शेरावत बनना चाहती हूं'

By Staff

श्रद्धा शर्मा की समस्या यह है कि उसे अब तक जो भी फिल्में और धारावाहिक मिले हैं उनमें उसकी भूमिकाएं एक सीधी सादी लडकी की थी. आज भी 'सारथी" में वह यही कर रही है और इसका परिणाम यह है कि उसे आज भी इसी प्रकार की भूमिकाएं ऑफर हो रही है. उसका कहना है 'यह मल्टीप्लेक्स का ज़माना है. ग्लैमर, रोमांस और उत्तेजना का दौर है. मैं भी मल्लिका शेरावत की तरह ग्लैमर से भरपूर भूमिकाएं करना चाहती हूं. मेरे पास सुंदर व्यक्तित्व, आकर्षक देहयष्टि और प्रतिभा है तो मैं उसका सही इस्तेमाल क्यों न करूं.

मल्लिका जिस प्रकार गरिमा के साथ अपने जिस्म का प्रयोग करती है, मैं भी कुछ इसी शैली में इस तरह की भूमिकाएं निभाना चाहती हूं.' आगे श्रद्धा कहती हैं 'गला काट प्रतियोगिता के इस दौर में अंग प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्रियों की कोई कमी नहीं है. ऐसी स्थिति में एक ग्लैमरस अभिनेत्री बनकर सफल होना एक चुनौती है. मैंने यह चुनौती कर ली है. मेरे लिए ग्लैमरस अभिनेत्री बनना गौरव की बात है. मुझे खुशी है कि मेरे पास जो रूप, शरीर और व्यक्तित्व है वह हर प्रकार की भूमिका में फिट हो सकती है. एक तरफ यदि मैं मल्लिका की तरह ग्लैमर से दमकते जिस्म वाली भूमिकाएं करने में समर्थ हूं तो दूसरी ओर मधुबाला की तरह मुगले आज़म की अनारकली का किरदार भी निभा सकती हूं.'

वैसे श्रद्धा ने अपने आपको अब दक्षिण फिल्मों की ओर मोड दिया है. इन दिनों वह एक तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह बताती है 'हिन्दी फिल्मों में मैं जिस प्रकार के रोल्स की आशा करती हूं वो अभी तक मुझे नहीं मिल सके हैं इसलिए मैंने दक्षिण फिल्मों का रुख किया है. तमिल की इस फिल्म का नाम है 'चिंतामणी मर्डर केस". इसके निर्देशक का नाम शाजी कैलाश है, जो तमिल फिल्मों का जाना पहचाना नाम है. उन्होंने मुझे इस फिल्म में इसलिए लिया है क्योंकि जिस तरह की आंखों वाली लडकी वो चाहते थे, मैं वैसी ही हूं.

इस फिल्म में मैं ग्लैमरस किरदार में नज़र आने वाली हूं. मुझे आशा है इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद मुझे साडी से बाहर निकलने का मौका मिलेगा तथा हिंदी फिल्मों में भी मुझे इसी तरह के रोल मिले.' श्रद्धा अब तक दो हिंदी, दो भोजपुरी, दो गुजराती और एक छतीसगढी फिल्म में नायिका के रूप में काम कर चुकी हैं. हिंदी में मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'ज्वालामुखी" और 'इंसाफ की जंग" कर चुकी है. भोजपुरी में वह रवि किशन के साथ 'कब होई मिलनवा हमार" थी और दूसरी फिल्म 'राम और श्याम" आने वाली है. श्रद्धा बताती हैं 'इन सभी फिल्मों में मुझे सबसे बडा लाभ यह हुआ कि मुझे हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे हैं. मैं चाहती हूं कि ऐसी फिल्में और भूमिकाएं करूं जो पिछली फिल्मों से अधिक दमदार हों.'

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ नायिका के रूप में काम करने की आकांक्षा रखने वाली श्रद्धा को पुराने अभिनेताओं में देव आनंद ने सबसे अधिक प्रभावित किया है. इस उभरती कुशल अभिनेत्री की इच्छा यश चोपडा, संजय लीला भंसाली, डेविड धवन और गोविंद निहलानी जैसे निर्देशकों के साथ काम करने की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X