प्यार के लिए समय चाहती है शिल्पा
मायका में अपनी जोरदार उपस्थिति से सबका ध्यान खींचने वाली शिल्पा शिंदे टीवी शो में इतना व्यस्त रहती है कि वह स्वयं के लिए भी समय नहीं निकाल पाती है. टेलिवुड की अन्य अभिनेत्रियों की तरह उसकी भी इच्छा किसी के साथ रोमांस करने की होती है. वह भी चाहती है कि खाली समय में वह किसी युवक के साथ घूमे फिरे और प्यार भरी बातें करे.
लेकिन शिल्पा का कहना है कि वह इतनी लकी नही है क्योंकि प्यार करने और ब्वायफ्रैंड बनाने के लिए समय की आवश्यकता होती है और वह टीवी शो में इस कदर व्यस्त रहती है कि उसके पास समय ही नही है.
मध्यम परिवार की शिल्पा ने कभी नही सोचा था कि वह एक दिन ग्लैमर जगत का हिस्सा बनेगी. वह मनोविज्ञान से स्नातक की हुई है. शिल्पा टीवी शो में अपनी नेगेटिव भूमिका से भी खुश है.
उसका कहना है कि वह भाभी के नकारात्मक किरदार से भी संतुष्ट है क्योंकि इसमें उसे अपनी अभिनय क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करने को मिल रहा है. इस समय जहां अन्य टीवी कलाकारों में रियलिटी शो करने की होड मची हुई है, वही शिल्पा को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.
शिल्पा ने कहा कि वह दो टीवी शो कर रही है और इसे करने में ही उसका पूरा समय चला जाता है और वह काफी थक जाती है. लेकिन अपने शो की टी आर पी बढते देखकर उसे खुशी भी होती है जिससे उसे अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है.


Click it and Unblock the Notifications