मायका से बोर हुई शिल्पा शिंदे

शिल्पा का कहना है कि उसे मायका की वजह से काफी लोकप्रियता मिली है और उसकी भूमिका की बहुत सराहना हो रही है। लेकिन वह तुलसी, प्रेरणा और पार्वती की तरह लंबे समय तक बंधी भूमिकायें करने में रुचि नहीं रखती। यही वजह है कि वह इस शो को छोड़ रही है।
हालांकि शिल्पा ने भाभी, कभी आये न जुदाई, संजीवनी, नकाब, मिस इंडिया और आम्रपाली जैसे शो भी किये हैं लेकिन उसे सबसे ज्यादा फायदा मायका से ही हुआ है। शिल्पा ने भाभी में नकारात्मक भूमिका की थी और उसे ज्यादातर शो में इसी तरह की भूमिकायें मिली। वह नकारात्मक भूमिकायें करके भी उकता चुकी है और अपनी छवि बदलने के लिए सकारात्मक भूमिकायें तलाश रही है।


Click it and Unblock the Notifications