आखिर शिल्पा को हो ही गया प्यार
बहुर समय से तन्हाई की ज़िंदगी बिता रही शिल्पा को अब उनका प्यार मिल गया है. शिल्पा इसे लेकर बहुत ही उत्साहित हैं लेकिन उस शख्स का नाम नहीं ले रही हैं. खैर शिल्पा बताएं या नहीं लेकिन ये पब्लिक सब कुछ जानती है.
लंडन में जन्मे32 वर्षीया भारतीय करोड़पति राज कुंदरा और शिल्पा के बीच इस समय जोरों का रोमांस चल रहा है. इस बात को शिल्पा ने अखबार 'डेली मेल' के एक साक्षात्कार में स्वीकार भी किया है.
शिल्पा ने कहा, 'मैं किसी के साथ डेटिंग कर रही हूं. कुछ समय पहले उनसे पहचान हुई है लेकिन उन्हें अच्छी तरह से जानने की शुरुआत अभी हुई है. मैं कुछ अधिक नहीं कहना चाहती हूं क्योंकि अभी हमारा संबंध अभी शुरु ही हुआ है.'
शिल्पा ने उनका नाम तो नहीं लिया लेकिन अखबार ने दावा किया कि वह लंदन में जन्मे भारतीय उद्योगपति कुंदरा ही हैं जिनकी पूर्व पत्नी ने अपने वैवाहिक जीवन की बरबादी के लिए शिल्पा को जिम्मेदार ठहराया था. शिल्पा ने कहा, ' मैं इस बात से इनकार नहीं कर रही हूं कि यह वही हैं लेकिन प्लीज इसे न कहें क्योंकि मैं उन्हें दूर नहीं करना चाहती हूं.'


Click it and Unblock the Notifications