खा-खा के करेंगे निर्माता को बरबाद

दोनो बाहर से महंगा और लजीज खाना मंगाते हैं और सिर्फ एक का ही बिल 14 सौ रुपया आ जाता है। इस तरह दोनो लगभग तीन हजार रुपये का तो खाना ही हजम कर जाते हैं और बिल बेचारे निर्माता को भरना पड़ रहा है। इससे निर्माता खासा परेशान है और इसकी शिकायत उसने चैनल को की है।
बताया जाता है कि दिव्यंका और शरद दोनो ने यूनिट के लिए मंगाये गये खाने को यह कहकर खाना बंद कर दिया कि यह नुकसान दे रहा है और स्वादिष्ट नहीं है। दोनो बाहर से महंगा और स्वादिष्ट खाना मंगाना शुरु कर दिये जिसका बिल निर्माता को भरना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं दोनो शूटिंग में नखरा भी बहुत करते हैं और अपने डबल बाडी का उपयोग शूटिंग में करने के लिए भी कहते हैं। दिव्यंका और शरद के इस गैरजिम्मेदार व्यवहार से निर्माता के साथ चैनल वाले भी नाराज हैं और वे इन्हें सबक सिखाने के लिये टीवी जगत के अन्य बडे़ कलाकारों को भी इस टीवी शो में लाने की योजना बना रहे हैं। यानि कि कांटे से कांटा निकालना चाह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications