..................... Sanjeeda is very careless for her shoots | कयामत के सेट पर संजीदा की लेटलतीफी - Hindi Filmibeat

कयामत के सेट पर संजीदा की लेटलतीफी

By Sridhar L


संजीदा शेख को नच बलिये 3 के विजेता बनने के बाद कई स्टेज शो मिल रहे हैं और वह इसमें इतनी व्यस्त हो गई है कि वह अपने टीवी शो कयामत को पूरा समय नही दे पा रही है. इससे बालाजी की हेड एकता कपूर अपनी इस चहेती अभिनेत्री से बेहद नाराज हो गई है.

ज्ञात हो कि एकता ने स्वयं संजीदा को नच बलिये के लिए प्रोत्साहित किया था और उसके जीतने पर खुशी प्रकट की थी. लेकिन जीतने के बाद संजीदा कयामत के सेट पर काम के प्रति लापरवाही दिखाने लगी. वे ज्यादातर स्टेज शो में व्यस्त रहकर पैसा कमाने में लगी है. इससे कयामत की यूनिट संजीदा से नाराज बताई जाती है.

एकता ने नच बलिये 3 और झलक दिखला जा की प्रेक्टिस के लिए अपने कलाकारों को छह छह घंटे का समय दिया था लेकिन कांप्टिशन के बाद जय भानुशाली तो शो को बराबर समय दे रहा है लेकिन संजीदा को इसकी परवाह नही है. शो के कार्यकारी निर्माता रवि शंकर ने कहा कि वह एक तो सेट पर देर से आती है और फिर सीन की शूटिंग को बाद में शूट करने के लिए कहती है.

दूसरी तरफ संजीदा ने कहा कि वह प्रोफेशनल कलाकार है और अपने सभी काम मन लगाकर पूरे करती है. वह सही समय पर ही आती है और कडी मेहनत करती है. उस पर लगाया गया लेटलतीफी का आरोप बिल्कुल गलत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X