बच्चों की तरह नाखून चबाते सैफ

चैनल ने बताया कि शो के दौरान सैफ ने ज्यादातर सवालों के सही जवाब दिए। उनका आत्मविश्वास देख करीना जहां खुश हो रही थीं, वहीं शाहरुख हर बार यही कहते नजर आ रहे थे, "शक्ल से लगता नहीं है, लेकिन सैफ बुद्धिमान हैं।"
शो के दौरान मदद करने वाले पांच बच्चों में से एक अनुभव मोतीलाल पूरी तरह सैफ बने हुए थे। अपनी कलाई पर भी वे सैफ की ही तरह करीना का टैटू लगाए थे। यह सब देख सैफ ने उसे कहा, "तुम शूटिंग के बाद मिलना।"
चैनल सूत्रों ने बताया कि फिगर पर इन दिनों कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहीं करीना को जब मिलनजीत ने घी के लड्डू खाने को दिए, तो उन्होंने बिल्कुल थोड़ा सा तोड़कर खाया। करीना की पतली कमर को देखते हुए श्रेया ने उन्हें जीरो साइज टॉप भेंट करते हुए कहा, "यह मुझे नहीं आ रहा था, तो मैंने सोचा क्यों न इसे आपको ही भेंट कर दूं?"
शूटिंग के दौरान करीना खुद को बार-बार एलसीडी कैमरे में देख रही थीं। यह देख शाहरुख ने उनसे कहा, "बार-बार वहां मत देखो, तुम खूबसूरत दिख रही हो।"
इस शो का प्रसारण शनिवार 14 जून रात 8 बजे किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications