रितेश भी पडे़ अनुषा के चक्कर में
बालीवुड और टेलीवुड में लगता है कोई भी अपने वर्तमान प्रेम संबंधो से संतुष्ट नहीं होते और जल्दी ही एक दूसरे से किनारा कर नया प्रेमी ढूंढने लगते हैं. बेचारे रितेश देशमुख बहुत समय से रोमांस के मामले में खाली बैठे थे और अब जाकर वे अनुषा दांडेकर से चोरी छुपे रोमांस कर रहे हैं.
अनुषा एमटीवी की जानी मानी वीजे है और उसका रोमांस रणविजय से चल रहा है. रणविजय भी एमटीवी में रियलिटी शो एमटीवी रोडीज से चर्चित एक नाम है. लेकिन बताया जाता है कि अनुषा और रणविजय के संबंधो में दरार पैदा हो गई है. इसी दौरान अनुषा की मुलाकात रितेश से आशिष चौधरी के घर पर हुई. इसके बाद दोनो में दोस्ती हो गई.
जानकार बताते हैं कि रितेश और अनुषा के बीच जमकर रोमांस चल रहा है.
रितेश ने इस बारे में कहा कि वह अनुषा को जानता तो है लेकिन उसका उसके साथ कोई चक्कर नहीं चल रहा है. दूसरी तरफ अनुषा रितेश से अपने संबंध को न तो स्वीकार कर रही है और न ही खंडन यानि कि दाल में कुछ काला तो जरुर है.


Click it and Unblock the Notifications