राखी ने अभिषेक को निकाला घर से बाहर

बात की शुरुवात तब हुई जब अभिषेक अपने साथ डीजे शेज्वुड को किसी प्रोजेक्ट के बारे में बात करने के लिए लेकर आए. जब राखी शेज्वुड से बात कर रही थी तभी अभिषेक ने अपनी राय देनी चाही. और वो राय राखी सावंत को पसंद नहीं आई.
इतने में ही राखी ने अभिषेक को ज़ोरदार थप्पड़ मार दिया. अभिषेक गुस्से से बौखला गए और राखी को अनाब शनाब बोलने लगे. ये तो सभी जानते हैं कि राखी का दिमाग कुछ ज़्यादा ही जल्दी गर्म हो जाता है. बस फ़िर क्या था राखी ने अभिषेक को घर से बाहर निकाल दिया.
अभिषेक ने बताया कि वो राखी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं. और राखी से जब हमने बात करनी चाही तो उन्होंने तबियत ख़राब होने का बहाना कर दिया.
अभी कुछ दिनों पहले ही दोनों शादी की बात कर रहे थे लेकिन मौके की नजाकत देखकर ये तो नहीं लगता कि इन दोनों में ज़्यादा निभेगी....खैर ये तो वक्त ही बताएगा.


Click it and Unblock the Notifications