राहुल वैद्य को लेकर चर्चा में हैं मंदिरा

सोनी टीवी के पहले रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से दर्शकों के दिल में जगह बना चुके राहुल वैद्य ने पिछले सप्ताह 'जो जीता..' के दौरान मंदिरा बेदी से अपनी चाहत का इजहार करते हुए एक पुराने गाने की खूबसूरत चार पंक्तियां गा दी थीं। इस गाने का असर मंदिरा के चेहरे पर साफ झलक रहा था।
उस शो के बाद बातचीत में मंदिरा ने कहा, "राहुल वैद्य ने शो के दौरान जिस तरह मेरी तारीफ की, मैं शरमा गई। समझ नहीं आ रहा था क्या करूं? आश्चर्यचकित थी। राहुल ने उस दिन मेरा दिन ही बना दिया।"
इस बार के शो में राहुल ने अपनी महिला प्रशंसक द्वारा भेजे गए एक खत को पढ़कर सुनाया। यह सुनाते हुए राहुल गंभीर थे जबकि मंदिरा झेंपी हुई। इस दौरान राहुल के साथियों ने जिस तरह की बातें कीं, उससे सेट का माहौल बिल्कुल बदल गया।
बहरहाल, अक्सर चर्चा या विवाद में बनी रहने वाली मंदिरा कहती हैं, "जब भी मैं विवादों में घिर जाती हूं तो छिप जाती हूं। चुप हो जाती हूं। ऐसे में पति हमेशा मेरे साथ होते हैं लेकिन ऐसा होने पर मुझे बुरी तरह से उनकी डांट खानी पड़ती है। डपटते हुए वह मुझसे कहते हैं, "तुम फिर से विवादों में आ गई!"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications