नमन ने की प्राची के साथ बदतमीजी
बालीवुड की तरह टेलीवुड में भी प्राय: पुरुष कलाकार महिला कलाकारों से बदतमीजी करने के बहाने ढूंढते रहते हैं. ऐसा ही कुछ कसम से में पुष्कर बने एक्टर नमन शा ने गोवा में नये वर्ष की पार्टी में बानी बनी प्राची देसाई को जबरदस्ती शराब पिलानी चाही, ताकि जब वह नशे में हो जाये तो उसके साथ शारीरिक छेडछाड की जा सके. लेकिन प्राची उसका इरादा समझ गई और उसने शराब पीने से साफ मना कर दिया. इस पर दोनो में तकरार भी हुई.
प्राची ने बताया कि सभी जानते हैं कि वह शराब को हाथ भी नही लगाती, इसके बावजूद नमन उसे जबरदस्ती शराब पिलाने की जिद करने लगा. लेकिन जब उसने मना किया तो वह मानने को तैयार ही नही हुआ.
इस पर उसे सख्ती से नमन को जवाब देना पडा. प्राची ने कहा कि शराब पीने की शुरुआत सुवर्णा झा ने पहले की, जो कि क्यूंकि सास.. में तृप्ति बनी है. इसके बाद अन्य महिला कलाकार भी शराब पीने में शामिल हो गई. यह देखकर नमन उसे भी शराब पिलाने की जिद करने लगा, लेकिन उसके मना करने पर फिर वह निराश हो गया.
प्राची ने शराब को हाथ नही लगाकर बिल्कुल सही किया. नहीं तो शराब के नशे में नये वर्ष में वह अपनी इज्जत लुटा बैठती.


Click it and Unblock the Notifications