प्राची और राम कपूर में टेंशन
प्राची देसाई ने जब से झलक दिखला जा में कामयाबी हासिल की है बताया जाता है तब से वह अपने सह कलाकारों से अच्छे से पेश नहीं आ रही है. लेकिन चढते सूरज को जिस तरह हर कोई सलाम करता है, उसी तरह प्राची के नखरे भी हर कोई झेल रहा है.
लेकिन कसम से में प्राची के साथ मुख्य भूमिका करने वाले राम कपूर सबसे हटकर हैं और वे प्राची के नखरे सहने को तैयार नहीं हैं. इससे दोनो में शूटिंग के दौरान सेट पर तनाव बना रहता है. इसका असर दोनो के अभिनय पर भी पड रहा है और निर्देशक को परेशानी उठानी पड रही है.
ज्ञात हो कि प्राची देसाई और राम कपूर की गिनती अच्छे दोस्तों में होती आई है. वे दोनो पहले एक दूसरे से काफी घुले मिले रहते थे और हंसी मजाक किया करते थे.
लेकिन झलक दिखला जा के बाद प्राची के बदले हुए रवैये के कारण राम कपूर ने उससे किनारा कर लिया. इससे दोनो में तनाव बढ गया और शूटिंग के समय वे एक दूसरे से बातचीत भी नहीं करते हैं.
हालांकि राम कपूर ने इस बात का खंडन किया है कि प्राची के साथ उनकी बातचीत बंद है. वे प्राची के अभी दोस्त हैं.


Click it and Unblock the Notifications