पारुल की सांवली रंगत ने मचाई धूम

इसी क्रम में स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक 'सपना बाबुल का..बिदाई' की रागिनी (पारुल चौहान) का नाम भी आता है।
उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर लखीनपुर की पारुल को यह बात हमेशा ही खटकती रही कि उसके जन्म पर दादी ने कहा था, "एक तो लड़की.. वह भी काली!" लेकिन उसे गर्व है कि इसी काली लड़की ने परिवार का नाम आज गर्व से ऊंचा कर दिया है।
पारुल ने बताया कि इससे पहले वह टेलीविजन के धारावाहिकों 'कयामत' और 'वो रहने वाली महलों की' में भी अभिनय कर चुकी है लेकिन उससे उसे बहुत ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई।
वह बताती है, "कई बार किस्मत साथ न दे तो आपकी प्रतिभा धरी की धरी रह जाती है और आप बहुत अच्छा नहीं कर पाते। तीन साल तक मम्मी के साथ मुंबई में रहकर मैंने बुरे दिन भी देखे हैं। एक वक्त ऐसा भी आ गया था जब मम्मी को अपनी ज्वेलरी तक बेचनी पड़ गई थी।"
"बहरहाल, राजन जी (बिदाई के निर्माता) ने स्क्रीन टेस्ट के बाद जैसे 'हां' किया, मेरी खुशी का ठिकाना न रहा। उस पर जब मुझे यह पता चला कि धारावाहिक में मुझे 'सलवार-कमीज' पहनना होगा तो लगा मानो मैंने सब कुछ पा लिया हो।"


Click it and Unblock the Notifications