प्रेमी से अलग हुई मेघना नायडु
कलियों का चमन से आइटम गर्ल के रुप में ख्याति पाने वाली मेघना नायडु का एक होटल व्यावसाई राज शेट्टी के साथे तीन साल से अफेयर चल रहा था लेकिन अब वे दोनो अलग हो गये हैं.
मेघना के एक परिचित के अनुसार दोनो एक दूसरे को बहुत चाहते थे लेकिन न जाने क्यों कुछ समय से दोनो की आपस में नहीं बन रही थी. यही वजह थी कि दोनो ने अलग अलग होने का इरादा बना लिया है.
मेघना ने भी इसका खंडन नहीं किया है कि वह राज से अलग हो गई है. उसने कहा कि वह राज से काफी समय से नहीं मिली है.


Click it and Unblock the Notifications