..................... My Study is suffering: Krishna | अभिनय के चक्कर में पढा़ई बरबाद - Hindi Filmibeat

अभिनय के चक्कर में पढा़ई बरबाद

By Staff

Krishna Gokani
टीवी शो में बहू बेटियों की भूमिका में एक से बढ़कर एक कमसिन युवतियां आ रही हैं। इनमें से कई तो कालेज में अध्ययन करने वाली अभिनेत्रियां भी है। कहना न होगा कि टीवी शो में लगातार अभिनय करने से उनके पास अध्ययन के लिए समय नहीं बचता है और उनकी पढा़ई इससे प्रभावित होती है।

यही समस्या कृष्णा गोकानी के साथ भी है। वह हमारी देवरानी और सिंदूर जैसे टीवी शो में महत्वपूर्ण भूमिका कर रही है। इसके अलावा कृष्णा शहर के ही एक कालेज से एकाउंट और फाइनेंस की पढाई भी कर रही है लेकिन उसकी सबसे बडी़ समस्या यही है कि वह टीवी शो की शूटिंग में इतना व्यस्त है कि उसके पास कालेज में जाने और अध्ययन करने के लिए समय ही नहीं बचता है। इससे उसकी पढा़ई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उसके साथ की लड़कियां जहां अभी पढाई में ही जुटी हैं, वहीं वह अभिनय कर पैसा कमा रही है।

हालांकि कृष्णा शूटिंग से समय से निकालकर पूरी कोशिश करती है कि वह अपनी पढा़ई कर सके लेकिन जितनी मेहनत उसे करनी चाहिये, उस अनुपात में वह नहीं कर पा रही है। उसे अब सिर्फ इसी बात की चिंता है कि उसकी पढा़ई पूरी हो भी पायेगी कि नहीं। कृष्णा का हाल इस समय इधर कुंआ, उधर खाई जैसा हो रखा है। अगर टीवी शो करती हैं तो पढा़ई छूटती है और पढा़ई करती है तो टीवी शो हाथ से निकल जायेंगे। बेचारी करे भी तो करे क्या..?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X