..................... Kashmira Shah rushed to hospital | कश्मीरा को आया अटैक, भागी अस्पताल - Hindi Filmibeat

कश्मीरा को आया अटैक, भागी अस्पताल

By Staff

Kashmira Krushna
कश्मीरा शाह और कृष्णा का रिश्ता अब किसी से भी छिपा नहीं है और इंडस्ट्री में उनकी जोरों पर चर्चा है. इतना ही नहीं बल्कि दोनों साथ में ही रह रहे हैं. हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा को अपने बेटे के जन्मदिन पर नहीं बुलाया.

कृष्णा को लगातार अपने घर से बोला जा रहा है कि वो अपने सम्बन्ध कश्मीरा से तोड़ ले. वहीं कश्मीरा के माता-पिता भी इस रिश्ते के पक्ष में नहीं हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कश्मीरा का कृष्णा से उम्र में बड़ा होना है. दूसरी बात ये है कि कश्मीरा एक तलाकशुदा लड़की है.

दोनों के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं. कल जब कश्मीरा अपने घरवालों को कृष्णा के बारे में समझा रही थी तभी गहमा गहमी में कश्मीरा को अटैक आ गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.

कहीं ये कश्मीरा का कोई नया नाटक तो नहीं जिससे वो अपने और कृष्णा के घरवालों का दिल जीतना चाहती हो. ये तो भगवन ही जाने.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X