काम्या पंजाबी से भी छेडछाड
मुंबई में नववर्ष की रात्रि में कुछ आसामाजिक तत्वों ने जब एक लडकी से छेडछाड की तो इसकी काफी चर्चा हुई. लेकिन अब धीरे धीरे कई बालीवुड और टेलिवुड की अभिनेत्रियां भी सामने आ रही हैं कि उनसे भी छेडछाड की गई है. टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी गोवा में अपने से छेडछाड किये जाने की शिकायत की है.
काम्या ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी का खूब मजा ले रही थी और वह समुंद्र के बीच पर घूमने लगी तो अचानक एक आदमी उसके पास आया और बोला कि वह उसका प्रशंसक है और उसे टीवी में देखता है.
इसके बाद वह उसका हाथ पकडकर खींचने लगा. इतना ही नही वह काम्या की टांगो को भी छूने लगा. इससे वह बुरी तरह घबरा गई और बडी मुश्किल से उसके चंगुल से छूटकर अपनी इज्जत बचा पाई.
काम्या ने तो अपनी इज्जत बचा ली लेकिन हर कोई इज्जत बचा पायेगी, यह सोचने वाली बात है


Click it and Unblock the Notifications