6 साल काम अब थोडा आराम
कुमकुम में कुमकुम की भूमिका करने वाली जुही परमार इस शो में लगातार छह साल तक काम करने के बाद इतना उकता गई है कि वह अब कुछ माह पूरी तरह आराम करने के मूड में है.
यह शो 15 जुलाई सन 2002 को शुरु था और तब से अब तक जुही लगातार काम किए जा रही है. बाहर की दुनिया से तो जैसे उसका नाता पूरी तरह से टूट चुका है. उसने प्रोडक्शन हाउस को साफ कर दिया है कि वह अब चार माह तक पूरी तरह आराम करने के मूड में है.
जुही के चार माह तक आराम करने से शायद दर्शक अब वाधवा परिवार की लोकप्रिय बहू कुमकुम को कुछ समय तक नहीं देख पायेंगे. इस शो के निर्माता ने बताया कि जुही के छुट्टी लेने की वजह से दो माह तक उसे शो में नहीं दिखाया जा सकेगा. इसके लिए शो के स्क्रीनप्ले में बदलाव भी किया जा रहा है.
ज्ञात हो कि शूटिंग में लंबे शेड्यूल की वजह से जूही परमार ही परेशान नही बल्कि टेलीवुड के कई कलाकार इस समस्या से पीडित हैं. जुही की तरह प्राची देसाई भी कसम से के शो से छुट्टी लेकर आराम फरमा रही है.


Click it and Unblock the Notifications