होटल खोलेंगे जय सोनी

हालांकि उनके पिता स्वयं हीरे के व्यापारी हैं और जय पिता के इस व्यावसाय को भी संभालते हैं। फिर उन्हें भला होटल खोलने की क्या जरुरत पडी़ है जबकि टेलिवुड में उनका कैरियर भी अच्छा चल रहा है और पिता का व्यवसाय भी है।
दरअसल जय सोनी खाने पीने के बहुत शौकीन है और वे अपना काफी पैसा बाहर तरह तरह के खाने में खर्च कर देते हैं। इसलिए उनके दिमाग में यही आया है कि क्यों न बढि़या सा होटल खोल लिया जाये। जहां से उनके पास पैसा भी आये और उनका खाने पीने का शौक भी होटल से पूरा हो जाये। यानि कि आम के आम गुठली के दाम।


Click it and Unblock the Notifications