सर पर मुकुट लगाना पसंद नहीं

By Staff

Jai Bhanushali
एकता कपूर भव्य टीवी शो महाभारत का निर्माण कर रही है। एकता ने अपने चहेते अभिनेता जय भानुशाली को महाभारत में पांच पाडव में से एक पांडव सहदेव की भूमिका को करने आफर दिया, जिसे भानुशाली ने ठुकरा दिया।

इससे टीवी की महारानी एकता को गहरा झटका लगा और उसने जब जय से इसका कारण पूछा तो उसने जो जवाब दिया उससे एकता भी लाजवाब हो गई। जय ने कहा कि उसे न तो पौराणिक शो करना, न ही पौराणिक कपडे और सर पर मुकुट पहनना पसंद है।

जय ने कहा कि वह बचपन से पौराणिक शो देखता आ रहा है। वह इस तरह की वेशभूषा पहनकर शूटिंग नहीं कर सकता। उसे मालूम है कि सहदेव की भूमिका में करने लायक कुछ काम नहीं है।

इसलिए उसने एकता को स्पष्ट रुप से मना कर दिया। जय ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उसके पास बहुत सारा काम है लेकिन इस तरह की भूमिका से खाली बैठना उसे ज्यादा अच्छा लगेगा। जय ने कहा कि उसे साधारण टीवी शो में ही काम करना अच्छा लगता है।

आपको नहीं लगता एकता की महाभारत में जहां अच्छे अच्छे अभिनेता सर पर मुकुट पहनकर दिखना चाहते हैं, वहीं जय का इंकार करना हैरानी में डालता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X