अपने वोटरो के सामने नाचे सांसद गोविंदा

By Staff

Govinda
बालीवुड के स्टार गोविंदा उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र के सांसद है. लेकिन वे अपनी हीरोगीरी की आदत से इतने मजबूर हैं कि वे यह भी भूल जाते हैं कि वे एक सांसद, जनप्रतिनिधी भी हैं और वे कहीं भी नाचना शुरु कर देते हैं.

गोविंदा के संसदीय क्षेत्र में पडने वाले विरार में एक समारोह में गोविंदा अपने वोटरों के सामने रुबरु हुए. इसका आयोजन एक माफिया माने जाने वाले विधायक ने किया था. गोविंदा के दर्शन के लिए लगभग दस हजार लोगों की भीड जुटी हुई थी.

गोविंदा ने जब अपना भाषण शुरु किया तो जनता ने उनका तालियों की गडगडाहट से स्वागत किया. इससे गोविंदा इतने उत्साहित हुए कि अपनी सुरक्षा व्यवस्था को ही धत्ता बताकर एक औरत के साथ फिल्मी गाने लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता पर उसके साथ जबर्दस्त ठुमके लगाने लगे. एक सांसद के इस टपोरीपन पर लोगो ने अपना काफी मनोरंजन किया.

ज्ञात हो कि गोविंदा ने इस सभा में लालू यादव के मसखरेपन की भी खिल्ली उडाई. लेकिन गोविंदा जिस तरह से जनता के सामने नाचे हैं, इतनी बेहयाई से तो लालू भी कभी नहीं नाचे होंगे. ऐसे में अब जनता ही यह तय कर सकती है कि दोनो में बडा मसखरा कौन है..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X