फैज़ल ने तोडी निर्माता की कार
टेली शो सोलह सिंगार में अभिनय कर रहे फैजल रजा खान को क्रिकेट का इतना जुनुन है कि सेट पर अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलते समय उन्हॉने निर्माता आलोक त्रिपाठी की कार के शीशे ही तोड दिये.
इससे आलोक यूनिट के सभी सदस्यों से नाराज होकर उनसे बातचीत भी बंद कर दिये. हालांकि फैजल को फिर पांच हजार रुपए त्रिपाठी को देने पडे.
फैजल के अनुसार वे क्रिकेट खेल रहे थे कि अचानक गलती से बाल त्रिपाठी की कार के शीशों से जा टकराई और शीशा टूट गया. इससे त्रिपाठी बहुत नाराज हो गये. उन्होंने सेट पर सबसे बात करना भी बंद कर दिया.
इससे फिर सभी ने उन्हें समझाया और माफी भी मांगी. फैजल ने रजा को इस नुकसान के एवज में पांच हजार भी दे दिये. तब कहीं जाकर त्रिपाठी का गुस्सा शांत हुआ.


Click it and Unblock the Notifications