एकता से मिलाने के बहाने ठगे 3 लाख रुपए
भोजपुरी फिल्म बनाने वाले और बालाजी टेलिफिल्म के क्रियेटिव हेड महेश पांडे ने वाराणसी के एक ज्वेलर अनूप जायसवाल को एकता कपूर से मीटिंग करवाने के बहाने उससे तीन लाख रुपये ठगकर उसे एकता से मिलवाया भी नही.
अनूप जायसवाल के अनुसार महेश पांडे ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसे एकता से कपूर से मिलवायेगा, क्योंकि एकता को हीरे और राशि के पत्थरों का काफी शौक है. इसके बाद महेश ने उससे तीन लाख रुपए ले लिए. लेकिन जब उसके बाद उसे आभास हुआ कि महेश पांडे उससे झूठ बोल रहा है तो उसने महेश से अपने तीन लाख रुपए मांगे. महेश ने उसे इस पर चेक दिया जो कि बाउंस हो गये. बाद में महेश उसे धमकियां देने लगा.
दूसरी तरफ महेश ने अपने पर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि वह भला एकता का नाम लेकर किसी से पैसा क्यों लेगा. उसने अनूप से पैसा तो लिया लेकिन एकता का नाम लेकर नहीं. वह एकता कपूर को बीच में डालकर उसे बदनाम करने पर तुला है. महेश का कहना है कि वह अनूप का पैसा लेकर कहीं भागे नहीं जा रहा है.
बात भी सही है, वाकई पैसा लेकर महेश पांडे भागेंगे भी कहां..? रहना तो बालीवुड और एकता के साथ ही है.


Click it and Unblock the Notifications