जब नीतू और डिंपल ने पी सिगरेट
नीतू सिंह जहां जवान हो चुके रणवीर कपूर की मां है, वहीं डिपल कपाडिया तो नानी भी बन चुकी है. लेकिन इन दोनो सहेलियों की जवानी और बचपने को देखकर कहीं से यह आभास नहीं होता कि वे अधेढावस्था में पहुंच चुकी है. मजे की बात यह है दोनो आज भी जब कभी मिलती हैं तो प्राय: वैसी ही हरकतें करती हैं जो वे जवानी के दिनों में करती थी. जैसे कि खुलकर हंसना बोलना और सिगरेट के सुठ्ठे लगाना.
डिंपल और नीतू की मुलाकात जुहु होटल में तब हुई जब वे करण जौहर के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची. दोनो ने काफी अर्से बाद मुलाकात की इसलिए वे दोनो एक दूसरे से खूब बातचीत करने लगी.
नीतू ने अपने बेटे रणवीर के बारे में डिंपल को उसकी दिनचर्या, फिल्मों और खाने पीने में उसकी पसंद का जिक्र किया तो डिंपल ने भी अपने नाती आरव, बेटी टिंवकल और दामाद अक्षय के बारे में नीतू को बताया.
इसके बाद नीतू को अचानक सिगरेट की तलब लगी और उसने डिंपल से इसकी सिफारिश की. डिंपल फिर नीतू के लिए सिगरेट लाई और दोनो ने मिलकर सिगरेट के सुठ्ठे भी लगाये. इस दौरान दोनो बिल्कुल बच्चों की तरह हरकतें कर रहे थे. यह देखकर स्वयं होटल का स्टाफ भी हैरान हो रहा था.


Click it and Unblock the Notifications