..................... Tanisha don't like Sameera and Isha | समीरा-ईशा से जलती है तनिशा - Hindi Filmibeat

समीरा-ईशा से जलती है तनिशा

By Staff

काजोल की बहन और अजय देवगन की साली तनिषा मुखर्जी का फिल्मी कैरियर अभी तक उठान पर नहीं है लेकिन लगता है उसके पास जो बची-खुची फिल्में हैं, उससे भी वह हाथ धो बैठेगी. वह निर्देशक अश्विनी धीर की फिल्म 123 में काम कर रही है.

इस फिल्म में उसके साथ समीरा रेड्डी और ईषा देओल भी हैं लेकिन तनिषा को फिल्म में उनकी मौजूदगी और उन्हें अपने से ज्यादा महत्व दिया जाना बहुत खल रहा है. यही वजह है कि सेट पर उसका ईषा और समीरा सी तू तू मैं मैं चला आ रहा है. इस सारे विवाद में हालांकि ईषा देओल तनिषा के साथ झगडे में पडने की बजाय मौन रहना ही बेहतर समझती है लेकिन तेजतर्रार समीरा रेड्डी तनिषा के आगे झुकने को तैयार नही होती.

यही वजह है कि दोनो के बीच शूटिंग के समय काफी तनाव रहता है. तनिषा चाहती है कि फिल्म के निर्देशक उसे दोनो हीरोइन से ज्यादा महत्व दें. इसकी वजह यह है कि फिल्म के निर्माता उसके जीजा अजय देवगन के सेकेट्री कुमार मंगत हैं. लेकिन निर्देशक अश्विनी धीर सिर्फ अपने काम से मतलब रख रहे हैं और यही वजह है कि तनिषा का इससे दिमाग बहुत खराब हो गया और शूटिंग के क्लाइमेक्स सीन में ही सेट को छोडकर चली गई.

जब अश्विनी ने उसे बुलाना चाहा तो वह नाराज होकर बच्चों की तरह जोर जोर से रोने चिल्लाने लगी. इससे मौजूद पूरी यूनिट हैरान रह गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X