बिदाई के रील लाइफ में रीयल ड्रामा
इन दिनों हर शो में होने वाले उत्सव को दर्शकों के सामने बढा चढाकर बताने में कोई भी पीछे नहीं है. अब स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'बिदाई" को ही देखिए. इस शो में पारुल चौहान यानी कि रागिनी की शादी को इस कदर शूट किया जा रहा है जैसे किसी कि असली शादी हो. इस शो में न सिर्फ पांच दिन तक चलने वाली रस्मों को पूरी तरह से निभाया जा रहा है फिल्म 'धडकन" के गीत 'दुल्हे का सेहरा सुहाना लगता है" को भी उसी तरह फिल्माए जाने की योजना है.
सेट पर दुल्हन बनी पारुल चौहान के साथ साथ सभी इतने भावुक हो गए जैसे सचमुच में पारुल शादी करके विदा होने वाली हो. यही नहीं दुल्हन के लिबाज़ तथा मेक अप से लैस पारुल की मन: स्थिति ठीक वैसी है जैसी एक दुल्हन की होती है.
शो में मां का किरदार निभा रही विभा छिब्बर (कौशल्या) भी काफी भावुक हो गई हैं क्योंकि वे स्वयं इस परेशानी से गुज़र चुकी हैं. हमनें यह भी सुना है कि रागिनी बनी पारुल दुल्हन के लिबास में इस कदर जंच रही हैं कि उन्हें बुरी नज़र से बचाने के लिए उनकी रील मां ने रीयल मां की तरह पारुल को काला धागा पहना दिया है.
शायद यही वजह है कि दर्शक फिल्मों के मुकाबले छोटे पर्दे के शो के साथ स्वयं को अधिक जोडते हैं क्योंकि यह शो उन्हें अपनी सी लगती है.


Click it and Unblock the Notifications