हमें साथ साथ रहने दो

लगता है प्रोडक्शन वाले भी अपने प्रिय कलाकारों की इस पीडा को भांप गये हैं और उन्होंने अंधेरी स्थित मूल स्टूडियो मैग्नम स्टूडियो में सबकी शूटिंग साथ ही करने का निर्णय लिया है.
ज्ञात हो कि बेटियां की शूटिंग कुछ माह से मड आईलैंड के रसियन विला, अंधेरी के जेमिनी स्टूडियो और जोगेश्वरी के विसेज स्टूडोयो में हो रही है और इससे पहले अंधेरी के मैग्नम में होती थी.
लेकिन अलग अलग हिस्सों में शूटिंग होने से शो के कलाकार जो कि आपस में अच्छे दोस्त बन गये थे उनका मन अपने अनुपस्थित साथियों के बिना नहीं लग रहा था. इस पर उनके निवेदन पर अब एक साथ शूटिंग करने की इजाजत प्रोडक्शन ने दे दी है. लगता है वे कलाकारों का सेट पर रोमांस करने का मूलभूत अधिकार भंग नहीं करना चाहते.


Click it and Unblock the Notifications