..................... Armaan Kohli beats her husband | अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रैंड को पीटा - Hindi Filmibeat

अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रैंड को पीटा

By Staff

Armaan Kohli
याद है बालीवुड के अत्यंत फ्लाफिया हीरो अरमान कोहली, जिनकी पिछली फिल्म जानी दुशमन 2002 में आई थी और उसके बाद उनका कोई नामोनिशान नहीं मिल रहा था, वे अब फिर से चर्चा में आ गये हैं. लेकिन इस बार वे किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रैंड और टीवी अभिनेत्री मूनमून बनर्जी को मारिशस में पीटने के कारण चर्चा में आये हैं. इतना ही नहीं बीचबचाव करने आई डाली बिंद्रा, उसके पति कैजाद और एक आर्गेनाइजर के साथ भी उसने बदतमीजी की.

डाली बिंद्रा के अनुसार वे सभी मारिशस में छुट्टियां मना रहे थे कि तभी अरमान कोहली अपनी गर्लफ्रैंड मूनमून बनर्जी के साथ गालीगलौज और मारापीटी करने लगे. पिटाई खाने पर मूनमून रोती हुई उनके पास आई. इस पर वह और उनके पति जब अरमान को समझाने गये तो अरमान ने उनके साथ भी बदतमीजी शुरु कर दी.

इस पर डाली ने अरमान के पिता राहकुमार कोहली से इसकी शिकायत भी की लेकिन इसके बाद डाली के पास बैंकाक में रहने वाले डान एजाज लकडावाला का भी धमकी भरा फोन आने लगा, इस पर उन्होंने फिर पुलिस की मदद लेना मुनासिब समझा.

लगता है अरमान भी अपनी गर्लफ्रैंड को पीटकर और डान का सहारा लेकर सलमान खान के रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें भी अब सलमान के क्लब में शामिल हो जाना चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X