विवाहित भुवनेश पर फिदा अनिषा
टीवी शो दहेज में सोहम की भूमिका निभाने वाले भुवनेश हालांकि विवाहित हैं लेकिन इसी शो में कल्याणी की भूमिका करने वाली अनिषा कपूर भुवनेश की हैंडसम पर्सनालिटी पर इस कदर फिदा होकर उसके साथ रोमांस कर रही है कि वह यह भी भूल गई है कि भुवनेश कुंवारा नहीं है.
बताया जाता है कि सेट पर दोनो के बीच चल रहा प्यार का खेल देखते ही बनता है. दोनो एक दूसरे के साथ बेहद खुले नजर आते हैं और मेकअप रूम के अंदर दोनो के बीच घंटो प्यार की गुटरगूं चलती रहती है. वे मेकअपरुम से केवल शूटिंग के समय ही बाहर निकलते हैं और साथ ही शूटिंग समाप्त कर सेट से बाहर जाते हैं.
हालांक़ि इस बारे में विवाहित भुवनेश का कहना है कि यह सच है कि वह अनिषा के साथ काफी समय व्यतीत करता है लेकिन वह सिर्फ उसका अच्छा दोस्त है. इसके अलावा दोनो के बीच कोई गलत संबंध नहीं है. उनके रोमांस के बारे में लोग गलत अफवाह उडा रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications