..................... Real Drama in Reality Show | रिएलिटी शो में रियल ड्रामा - Hindi Filmibeat

रिएलिटी शो में रियल ड्रामा

By Staff

बच्चे कब बडे हो जाते हैं पता नहीं चलता इसलिए यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उनकी छोटी से छोटी बात को भी बिना कहे समझ लें. अभी हाल ही में इसका ताज़ा उदाहरण ज़ी टी वी के 'सारेगामापा लिटल चैम्प्स" के सेट पर देखने को मिला जहां प्रतियोगी अनामिका ने अपने दिल की बात सबके सामने रखी.

दरअसल अपनी सहेली स्मिता नंदी के हार जाने पर उसके पिता को पेश आई परेशानी से आहत होकर अनामिका ने न सिर्फ शो के प्रति अपनी बेरुखी जताई बल्कि सारे जजेस और मेंटर के प्रति भी अपनी नाराज़गी को मुखर किया. इस इस बारे में जब हमनें शो की क्रिएटिव हैड पायल पटेल से पूछा कि क्या उन्होंने यह अपेक्षा की थी कि सेट पर कुछ इस तरह की घटना होगी ? तो उन्होंने हमें बताया “मैंने तो सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा. जब अनामिका ने बोलना शुरू किया तो हमें लगा कि यह उनकी मस्ती होगी मगर जब सोनू और सुनिधि को पता चला कि यह मस्ती नहीं बल्कि काफी गंभीर है तो हमारी सांसे रुक गई.

पायल ने आगे बताते हुए कहा 'दरअसल बच्चे काफी भावुक होते हैं. उन्हें छोटी से छोटी बात भी बुरी लग जाती है. जहां तक अनामिका की बात है वह अपने दोस्त के पिता की हालत देखते हुए काफी असहज हो गई और डर गई कि यदि कभी भविष्य में उसके साथ ऐसा हुआ तो उसके माता पिता पर क्या बीतेगी.' क्या वह शो छोड देगी जैसा कि उसने खुद यह घोषणा की है ?

इस सवाल के जवाब में पायल का कहना है 'देखिए ऐसा नहीं है उसने जो भी कहा भावुक होकर कहा. इस शो के बाद उसे उसके माता पिता ने काफी समझाया. उसने खुद भी उस एपिसोड में, जिसमें सब देशभक्ति के गीत गाने वाले हैं, में सबसे माफी मांगी. हालांकि वह इस एपिसोड में भी इतनी परेशान थी कि उसने अपना गाना आधा ही गाया.'

क्रिएटिव हैड पायल के अलावा हमनें बारह वर्षीय अनामिका से भी बात की. आसाम के एक छोटे से गांव मरियानी की रहने वाली अनामिका का इस बारे में कहना है कि वह अपने पिता के बारे में सोचकर काफी चिंतित हो गईं. हालांकि अनामिका का कहना है 'उस घटना के बाद सभी ने मुझसे वादा किया है कि यदि मैं एलिमिनेट हो गई तो वह मेरी हार को दिल से नहीं लगाएंगे.' एलिमिनेट होने से बेहतर शो को छोड देने का फैंसला करने वाली बारह वर्षीय अनामिका के हौंसलों का पता इसी बात से लगता है कि इतनी सी उम्र में उन्होंने इतना कुछ जान लिया. आशा है अनामिका की तरह दर्शक भी इन रिएलिटी शो के चालों को समझ पाते.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X