..................... Aman Verma's fake phone number | अमन वर्मा का गलत फोन नंबर - Hindi Filmibeat

अमन वर्मा का गलत फोन नंबर

By Staff

Aman Verma
सोनी इंटरटेन्मेंट की लापरवाही का खामियाजा एक महिला को तब भुगतना पडा जब टीवी शो सुजाता में उसके मोबाइल नंबर को अमन वर्मा का मोबाइल नंबर बताया गया।

इसके बाद उक्त महिला को इतने काल आये कि वह परेशान हो गई और उसे अपना मोबाइल ही बंद करना पडा़। उक्त महिला ने इससे झल्लाकर चैनल को एक करोड रुपए हर्जाना दिये जाने का नोटिस भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी में 29 अप्रैल को सुजाता नाम के टीवी शो में एक कलाकार ने अमन वर्मा का नंबर दिया। लेकिन यह नंबर दरअसल रेशम लालवानी नाम की महिला का था। लोगों ने इसे अमन वर्मा का नंबर समझकर काल करना शुरु कर दिया।

इससे रेशम परेशान हो गई, हर कोई रेशम को काल कर अमन वर्मा से बात करना चाह रहा था। और जब रेशम उन्हें बताती कि यह अमन का नंबर नहीं है तो वे विश्वास करने को तैयार नहीं होते।

कई लोग तो रेशम के साथ अभद्र और अश्लील तरीके से भी बात करने लगे। आखिरकार रेशम को अपना मोबाइल फोन बंद करना पडा। लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने फिर मोबाइल चालू किया तो वापस अमन वर्मा के लिए काल आनी शुरु हो गई। इसके बाद रेशम और उसके पति भरत ने चैनल को एक करोड रुपए हर्जाने दिये जाने का नोटिस भिजवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X