सुपरस्टार बताना आसान नहीं: फराह

फराह बताती हैं कि शो के चैंपियंस और चैलेंजर्स पहली बार स्टेज पर नहीं गा रहे हैं। वे सभी अपने-अपने काम में माहिर हो चुके हैं। इसके बावजूद उनमें कमियां हैं लेकिन वे प्रोफेशनल भी हैं। उनका कांफिडेंस लेवल काफी ऊंचा हो चुका है। इसके बावजूद यह तय कर पाना मुश्किल है कि शो का सुपरस्टार कौन होगा।
वह कहती हैं, "कौन जानता था कि ऐश्वर्या इतनी जल्दी शो से बाहर हो जाएगा। जबकि वह बहुत अच्छा गाता था।"
फराह ने बताया, "निर्णय का मेरा अंदाज पहले की तरह ही है। यहां आए सभी प्रतियोगी खुद को पहले ही साबित कर चुके हैं। टक्कर कड़ी है। अब देखना यह है कि जनता किसे जिताती है।"
बालीवुड की कितनी ही फिल्मों के लिए कोरियोग्राफ कर चुकीं फराह खान इन दिनों अपने तीनों जुड़वा बच्चों को लेकर ही ज्यादा व्यस्त हैं। ऐसे में शो की शूटिंग के लिए वह हफ्ते में सिर्फ एक दिन 'गुरुवार' का समय निकाल पाती हैं।
वह कहती हैं, "तीन बच्चों की देखभाल के बीच इस एक शो के लिए ही समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मैं कुछ और करने की बात सोच भी नहीं पाती। शाहरुख के साथ 'पांचवीं पास..' की शूटिंग भी कर पाना मेरे लिए आसान नहीं है। फिल्मों के लिए भी समय नहीं निकाल पा रही हूं।"
'मैं हूं ना' के बाद अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' के जरिए इंडस्ट्री को दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्री देने का फराह को घमंड नहीं है। वह कहती हैं, "मैं चाहती तो उसकी जगह किसी और को ले लेती। उसे सिखाना भी नहीं पड़ता लेकिन अपनी फिल्म के किरदार के लिए वह मुझे फिट लगी। और मैंने उसे काम करने का मौका दिया। इसमें गर्व या घमंड की कोई बात ही नहीं है। आज वह जो भी कर रही है उसमें उसकी मेहनत भी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications