..................... Emraan was attacked by girls-mob| इमरान हाशमी पर लड़कियों का हमला - Hindi Filmibeat

इमरान हाशमी पर लड़कियों का हमला

By Staff

इमरान की सीरियल किसर इमेज लड़कियों का क्या संदेश दे रही है, इसका पता उन्हे शुक्रवार को चला। जब इमरान को चूमने के लिए लड़कियों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया।

इमरान के साथ ये हादसा कोलकाता में शुक्रवार को फिल्म तुम मिले के प्रमोशन के दौरान हुआ। वह एक मॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इमरान मॉल में स्टोर के अंदर जाने के लिए एस्केलेटर के पास खड़े हुए थे। इतने में वहाँ लड़कियों का एक झुंड आया।

इस झुंड ने उन्हे घेर लिया और उनमे से एक लड़की ने इमरान के गाल को चूम लिया। लड़कियां इतनी आक्रामक थीं कि वह सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकीं और उन्होने इमरान की शर्ट भी फाड़ दी।

इमरान ने तुरंत दूसरी शर्ट खरीदी और फटी हुई शर्ट बदली। इमरान का कहना है कि इस बार वो खुशकिस्मत थे कि सिर्फ उनकी शर्ट फटी वरना पिछली बार तो उनकी घड़ी भी खो गयी थी और उन्हे थोड़ी देर तक विश्वास भी नहीं हुआ था कि ये सपना है या सच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X