इमरान को मानसून का इंतजार
इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'तुम मिले' को मुंबई में होने वाली बारिश का इंतजार है। यह फिल्म वर्ष 2005 में मुंबई में आई बाढ़ पर आधारित है।
इस फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट और निर्देशक कुनाल देशमुख हैं। फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो गई है लेकिन कुछ दृश्य फिल्माए जाने के लिए बारिश की प्रतीक्षा है।
इमरान ने कहा, "हम फिल्म में वास्तविकता की झलक दिखाना चाहते हैं। ऐसे में कुछ दृश्यों को बारिश में फिल्माया जाना है।"
फिल्म में सोहा अली खान हीरोइन की भूमिका में है।


Click it and Unblock the Notifications