एक दूजे के लकी चार्म कंगना-इमरान
बॉलीवुड की पहाड़ी बाला कंगना रणावत का कहना है कि वो और इमरान हाशमी एक-दूसरे को अपना लकी चार्म मानते हैं। जल्द ही दोनों आने वाली फिल्म 'वंस अप ऑन ए टाईम इन मुंबई' में साथ नजर आएंगे। हालांकि इसमें कंगना और इमरान एक दूसरे के अपोजिट नहीं हैं।
देखें तस्वीरें वंस अप ऑन ए टाईम इन मुंबई
इस बारे में कंगना का कहना है कि 'वंस अप ऑन..' में उनके और इमरान के कुछ ही सीन एक साथ हैं मगर उससे ज्यादा महत्वपूर्ण ये बात है कि फिल्म में दोनों ही हैं। कंगना का कहना है कि इससे पहले इमरान के साथ आई उनकी फिल्में 'गैंगस्टर' और 'राज द मिस्ट्री' ने अच्छा व्यवसाय किया था।
कंगना को अपनी आने वाली फिल्म से भी यही उम्मीद है। 1970 के बैकड्राप पर बनी मिलन लूथरिया की 'वंस अप ऑन..' में अजय देवगन और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म अंडरवर्लड की कहनी पर बनी है।


Click it and Unblock the Notifications