LEAK: शीना बोरा मर्डर केस पर बनी है इमरान हाशमी की मर्डर 4
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में हादसे बाद में होते हैं और फिल्में पहले बनकर तैयार हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है इमरान हाशमी की मर्डर 4 के साथ। इस सीरीज़ के साथ इमरान हाशमी वापसी कर रहे हैं।
लेकिन अगर खबरों की मानें तो फिल्म में शीना बोरा मर्डर केस से काफी समानताएं हैं। फिल्म को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं और भट्ट कैंप अभी फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश कर रहा है।
[DHAMAKA: अक्षय कुमार का 2017 कॉमेडी कोटा भी फुल!]
हालांकि इस फिल्म से इमरान हाशमी और मर्डर दोनों ही ट्रैक पर लौटेंगे। क्योंकि भले ही फिल्म के चार पार्ट बन चुके हैं पर लोगों को याद सिर्फ दो हैं।
इसके अलावा इमरान हाशमी भट्ट कैंप की राज़ रीलोडेड में भी काम कर रहे हैं जो राज़ का चौथा पार्ट है। फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और जल्द ही ये पूरी हो जाएगी।
मर्डर 4 भट्ट कैंप की सीरीज़ फिल्मों के सिलसिले को बढ़ाएगी। वहीं बॉलीवुड में कई सीरीज़ फिल्में ज़बर्दस्त कमाई कर चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications