OUCH.. एक फिल्म से बन गए थे 'सुपरस्टार'.. लेकिन अजय देवगन की फिल्म से OUT!
जी हां, हम बात कर रहे हैं 'उड़ता पंजाब' से सुपरस्टार बने पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की। एक फिल्म से ही स्टारडम मिलना क्या होता है.. यह फिलहाल दिलजीत जरूर महसूस कर रहे होंगे। हालांकि वे पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार हैं।
उड़ता पंजाब के बाद दिलजीत के हाथों में अनुष्का शर्मा की 'फिलौरी'.. और अजय देवगन की 'बादशाहो' थी। लेकिन बता दें, अजय देवगन की फिल्म बादशाहो से अब दिलजीत आउट हो चुके हैं। जी हां फिल्म में इमरान हाशमी ने उन्हें रिप्लेस किया है।
10 कारण: क्यों देंखे फिल्म 'उड़ता पंजाब'.. #MustWatch

हमें पता है दिलजीत के फैंस इस खबर से निराश तो जरूर हुए होंगे। लेकिन उम्मीद है यह फिल्म के अच्छे के लिए फैसला लिया गया हो। इससे पहले वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई में हमने अजय देवगन और इमरान हाशमी को साथ देखा है।
'बादशाहो'.. इमरजेंसी के समय की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन चोर बने हैं। विद्युत जामवाल पुलिस.. जबकि इमरान हाशमी एक आर्मी ऑफिसर.. जो किरदार पहले दिलजीत निभाने वाले थे। बहरहाल, यहां देंखे दिलजीत दोसांझ की 'हैंडसम' तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications


