इमरान पूरी तरह सही नहीं है: सलमान

By Staff

सलमान खान ने इमरान हाशमी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अगर धर्म के आधार पर देश के लोग कुछ फैसला करते तो इमरान हाशमी की आज जो हैसियत है, वह शायद नहीं होती। आमिर, शाहरुख और सलमान का भी शायद कोई अस्तित्व नहीं होता।

सलमान ने कहा कि ऐसी घटनाएं व्यक्ति के अपने व्यक्तित्व के आधार पर हो सकती हैं, न कि इस वजह से अमुक व्यक्ति किसी विशेष धर्म संप्रदाय से ताल्लुक रखता है। हालांकि सलमान मानते हैं कि कुछ जगहों पर धर्म के आधार पर भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि बांद्रा की निबाना कमिटी से मेरी अपील है कि वह इमरान को एनओसी दे दे।

गौरतलब है कि इमरान हाशमी ने आरोप लगाया था कि जब वह पाली हिल के नजदीक निबाना कोऑपरेटिव सोसाइटी में घर की तलाश में पहुंचे, तो वहां के पदाधिकारियों ने कहा कि आप कहीं और देख लें। इमरान मानते हैं कि सोसाइटी उन्हें घर बेचने के लिए सिर्फ इसलिए राजी नहीं है, क्योंकि वह मुस्लिम हैं। इस मामले से बिफरे इमरान ने राज्य के माइनॉरिटी कमिशन में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X