कंडोम नहीं बेचेंगे सीरयल किसर इमरान हाशमी

इमरान खान ने अभी एक बड़ा ऑफऱ ठुकरा दिया है। ऑफर था कंडोम के विज्ञापन का, जिसके लिए कंपनी उन्हें अच्छी-खासी रकम दे रही थी लेकिन इमरान ने इसे नहीं स्वीकारा। इमरान ने कहा कि आप जो रोल करते हैं आपकी इमेज वैसी ही बन जाती है इसलिए वो अब ऐसे रोल से दूर रहना चाहते हैं।
इससे पहले भी इमरान हाशमी ने 'जिस्म2' में पोर्न स्टार सन्नी लियोन के साथ काम करने से इंकार कर दिया था जिससे हर कोई हैरान रह गया। इस बारे में सफाई देते हुए इमरान हाशमी ने कहा था कि वो इन दिनों एक जैसे रोल नहीं करना चाहते हैं।
वो अपनी इमेज को थोड़ा सा बदलना चाहते हैं इसलिए वो अब अपने बोल्ड करेक्टरों को थोड़ा विराम देना चाहते हैं। इमरान का कहना है कि अभी हाल ही में उन्होंने मर्डर 2 और द डर्टी पिक्चर की है जिसमें उनके रोल काफी बोल्ड रहे हैं इसलिए वो अब थोड़ा कूल और लाइट रोल करना चाहते है इसलिए उन्होंने जिस्म 2 छोड़ी है और कंडोम का एड ना करने के पीछे भी यही कारण है।


Click it and Unblock the Notifications