इमरान ने निर्देशक को गुस्सा दिलाया
निर्देशक कुनाल देशमुख को इमरान हाशमी पर काफी गुस्सा आ रहा है। वजह है आगामी फिल्म तुम मिले के कुछ दृश्य, जिसे इमरान ने बिना किसी के पूछे अपने टिवटर अकाउंट पर डाल दिया है। जबकि कुनाल उन दृश्यों को फिल्म के संगीत लांचिग के अवसर पर मीडिया के सामने लाना चाहते थे ताकि मीडिया उस पर ध्यान दे।
इमरान की हरकत पर कुनाल खफा हो गए है। उनका कहना है कि इमरान ने ऐसा अपने व्यक्तिगत प्रचार के लिए किया है। उनकी इस हरकत से फिल्म के प्रचार विभाग का मोरल कम हुआ है। अब फिल्म के संगीत का उदघाट्न दूसरी फिल्मों की तरह ही सामान्य ढंग से किया जाएगा।
वहीं इमरान ने कहा कि उन्हे युनिट की योजना की जानकारी नहीं थी। वे कुनाल से मिलकर मामला शांत करने की कोशिश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications