इमरान हाशमी की ऊंगली टूटी
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि हाल ही में जन्मदिन की पार्टी के दौरान उनकी ऊंगली टूट गई।
हाशमी ने बताया कि उन्होंने गत मंगलवार को अपना जन्मदिन आने वाली फिल्म 'तुम मिले' के शूटिंग सेट पर ही मनाया। उन्होंने कहा कि भले ही जन्मदिन के मौके पर उनकी ऊंगली टूट गई लेकिन उनके मामा और बॉलीवुड के प्रमुख निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की ओर से एक लंबा एसएमएस भी उन्हें उपहार के तौर पर मिला।
हाशमी ने कहा, "जन्मदिन पर भट्ट साहब ने मुझे एक लंबा और भावुक कर देना वाला एसएमएस भेजा, भले ही इस दिन मेरी ऊंगली टूट गई।" उन्होंने कहा कि भट्ट साहब का एसएमएस उनके लिए सभी उपहारों से बढ़कर है।


Click it and Unblock the Notifications