..................... Emraan Hashmi featuring in porn film | इमरान हाशमी बनेंगे पॉर्न स्टार! - Hindi Filmibeat

इमरान हाशमी बनेंगे पॉर्न स्टार!

By Jaya Nigam

सीरियल किसर इमरान हाशमी का नाम आए और सेक्स की बात ना हो ऐसा गजब तो ना कभी पहले हुआ है और ना ही इस खबर में होने वाला है। इमरान हाशमी की सेक्सी इमेज उनकी पर्सनैल्टी के साथ इस कदर चिपक गई है कि अब यह इमेज उनके बॉलीवुड में टिके रहने की पहली शर्त बन चुकी है।

अब इमरान हाशमी भी अपनी इस इमेज को पूरी तरह से भुनाने वाले हैं। उन्होने हाल ही में ये खुलासा किया है कि वह जल्द ही एक पॉर्न फिल्म में काम करेंगे। कथित रूप से फिल्म का नाम xxx है। हालांकि फिल्म के निर्देशक कुणाल देशमुख ने इस बात से पूरी तरह इंकार किया है। वह कहते हैं कि जब मैंने ही उनसे फिल्म में काम करने के लिए नहीं पूछा तो वह कैसे मेरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

कुणाल इससे पहले इमरान के साथ जन्नत और तुम मिले बना चुके हैं। इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी बढ़िया रहा है। फिर कुणाल इमरान को लेने से मना क्यो कर रहे हैं, ये तो इमरान और कुणल के बीच का मसला है। खैर अगर उनका ये मसला सुलझ गया तो जल्द ही इमरान दिखेंगे पॉर्न लुक में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X