जवां अभिनेत्रियों में ‘लेडी लक’ खोजते हैं इमरान हाशमी

बॉलीवुड की युवा अभिनेत्रियों के साथ काम कर अपने लिए 'लेडी लक" की तलाश करने वाले इमरान हाशमी का कहना है कि नई अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर अच्छा तालमेल बनता है जो फिल्म के लिहाज से भी अच्छा रहता है। इमरान ने बताया, "मेरी अधिकांश सफल फिल्में नई और युवा अभिनेत्रियों के साथ हैं।"

बॉलीवुड में 'लवर ब्वॉय" के रूप में पहचाने जाने वाले हाशमी 21 वर्षीया अभिनेत्री प्राची देसाई के साथ एक थ्रिलर फिल्म 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई", नेहा शर्मा के साथ 'क्रूक : इट्स गुड टू बी बैड" जैसी फिल्में कर रहे हैं। मधुर भंडारकर की हास्यप्रधान फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी" में 24 वर्षीया श्रुति हसन के साथ काम कर रहे हैं।

देखें : इमरान-प्राची ने दिया हॉट सीन

हाशमी कहते हैं, "ये सभी लड़कियां प्रतिभावान हैं। इनमें से कुछ नए चेहरे हैं और दर्शक हमेशा एक नया चेहरा देखना चाहता है। पहले भी मेरी फिल्मों में ऐसा होता रहा है और अब भी मै उनके साथ दिखुंगा।" गौरतलब है कि इमरान ने वर्ष 2005 में फिल्म 'जहर" से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने उदिता गोस्वामी और शमिता शेट्टी के साथ काम किया था। उसके बाद इमरान ने तनुश्री दत्ता के साथ उनकी पहली फिल्म 'आशिक बनाया आपने" में काम किया।

अभिनेता इमरान हाशमी मानते हैं कि 23 वर्षीया अभिनेत्री कंगना राणावत के साथ उनकी जोड़ी अधिक सौभाग्यशाली रही। हाशमी कहते हैं, "कंगना और मैंने 'गैंगस्टर", 'राज.द मिस्ट्री कांन्टीन्यूज" जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया और अब 'वन्स अपोन." में एक साथ अभिनय कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X