अमिताभ-इमरान हाशमी की चेहरे OTT पर भी होगी रिलीज, जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक!
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी थ्रिलर फिल्म चेहरे का हाल में ही ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसके बाद इस फिल्म की जमकर तारीफ हुई। अब चेहरे फिल्म से नया अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि चेहरे फिल्म थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगी। कब और कैसे, इसकी डिटेल भी सामने आई है।
koimoi की एक रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की चेहरे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। रिपोर्ट का दावा है कि आनंद पंडित ने बताया है कि वह थिएटर में चेहरे के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को रिलीज करेंगे।

मेकर्स ओटीटी पर चेहरे को डायरेक्ट रिलीज नहीं करना चाहते थे। वह इसे थिएटर्स में ही रिलीज के लिए एक्साइटिड थे और अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications