इमरान हाशमी अंगुठियों में तलाश रहे हैं अपना लक

खबर है कि आजकल इमरान हाशमी ने ढेर सारी अंगुठियां पहननी शुरु कर दिया है। उन्हें लग रहा है कि इन अंगुठियों से उन्हें सफलता का नया मकाम मिलेगा और शायद वो सलमान को पीछे भी छोड़ दें। वैसे भी अपनी आने वाली फिल्म राज़ 3 के लिए इमरान ने 500 करोड़ का टारगेट फिक्स किया है। वो सलमान की फिल्म एक था टाईगर का रिकॉर्ड भी तोड़ना चाहते हैं। राज़ 3 महेश भट्ट की 2002 में रिलीज हुई फिल्म राज की सीक्वल है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, बिपाशा बासु और ईशा गुप्ता मुख्य किरदार में हैं।
'राज़ 3' फिल्म 3डी में शूट की गयी हैं। विक्रम भट्ट की इस फिल्म में 3 डी इफेक्ट डालने के लिए खास तौर पर हॉलीवुड के निर्देशक को बुलाया गया है। फिल्हाल ये फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाहॉल में लगेगी। इमरान और बिपाशा काफी जोर शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये फिल्म पहले दोनों भागों से ज्यादा डरावनी और रोमांचक होगी।
अब इमरान इस फिल्म से टॉप के एक्टरों की लिस्ट में बने रहते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन ऐसा लग रहा है कि राज़ 3 की शूटिंग करते करते इमरान इस फिल्म में इतना खो गए हैं कि असल जिंदगी में भी वो सुपरस्टीशियस हो गए हैं। अब इसमें इमरान की भी कोई गल्ती नहीं जब इस समय के टॉप एक्टर भाग्य के भरोसे है तो इमरान क्यों पीछे रहें।


Click it and Unblock the Notifications