इमरान हाशमी तुर्की के लिए भरेंगे उड़ान? जल्द शूट करेंगे टाइगर 3 का पहला सीन!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती हैं और कुछ दिन से लगातार रशिया में वो फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अब खबरें हैं कि सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग अब तुर्की में होगी और इसके लिए वो वहां पहुंच चुके हैं। लेकिन अब इमरान हाशमी को लेकर एक खबर आ रही है कि वो काफी जल्दी तुर्की में होंगे।
जी हां.. इमरान हाशमी यहां से सलमान खान और बाकी स्टारकास्ट को जॉइन करने वाले हैं और फिल्म को काफी बड़ा बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इमरान हाशमी अभी तक काफी पसीना बहा रहे थे और सलमान खान से भिड़ने के लिए तैयारी कर रहे है।

काफी जल्दी तुर्की में वो अपना पहला सीन शूट करेंगे। सलमान खान के साथ इमरान हाशमी को देखना मजेदार होने वाला है। खबरों की मानें तो इमरान हाशमी तुर्की के लिए उड़ान भर चुके हैं।
कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि इमरान हाशमी इस फिल्म यानि टाइगर 3 का हिस्सा नहीं है तो फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गए थे। इमरान हाशमी और उनके साथ साथ कैटरीना कैफ इस फिल्म में काफी तगड़ा एक्शन करने वाले हैँ। बता दें कि कैटरीना कैफ पाकिस्तानी एजेंट बनकर इस बार काफी बड़ा धमाका करेंगी।
सलमान खान की बाकी दोनों फिल्में काफी बड़ी सुपरहिट साबित हुईं थीं। इस फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं जो कि वॉर जैसी फिल्म पहले बना चुके हैँ। सलमान खान के साथ उनका अनुभव कैसा रहता है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications